मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया के जैंतपुर ओपी अंतर्गत गिजास गांव में मंगलवार को जमीन वि’वाद में मा’रपीट के दौरान तेजाब फें’के जाने से युवक आशुतोष कुमार (32) घा’यल हो गया। उसे बचाने गए पिता भगवानलाल साह को रॉ’ड व डं’डे से मा’रकर सिर फो’ड़ दिया गया। परिजनों ने आशुतोष और पिता भगवानलाल साह को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।


एसकेएमसीएच ओपी के दारोगा आदित्य कुमार ने आशुतोष का बयान दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि पट्टीदार से जमीन वि’वाद चल रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे पट्टीदार रामदनंदन प्रसाद, लालबाबू साह, बब्लू साह, अभिषेक साह, चंदन कुमार आदि ने हरवे-हथि’यार से लैस होकर घर पर हम’ला कर दिया और मा’रपीट करने लगे।

भाभी के साथ भी बेर’हमी के साथ मा’रपीट की गई। इसी दौरान पट्टीदारों ने ग्लास में एसि’ड लेकर फेंक दिया। भीड़ जुटने पर ह’मलावर फ’रार हो गए। सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि भूमि विवा’द में मार’पीट की सूचना है। एसि’ड अटै’क की बात सामने नहीं आयी है।












Be First to Comment