मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में हैरान कर देने वाली घ’टना सामने आई है। जहां ससुराल में साहेबगंज के एक युवक के साथ नाराज पत्नी और ससुराल वालों ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। गुरुवार को पेट दर्द का इलाज कराने एसकेएमसीएच पहुंचे युवक की एक्स-रे जांच में गिलास निकला। गिलास उसकी आंत में फंसा था। मरीज का इलाज करने वाले डॉ. संत सेवी ने बताया कि मरीज का ऑपरेशन कर गिलास निकाला जाएगा।

एक्स रे जांच में निकला गिलास
पी’ड़ित ने बताया कि वह हैदराबाद में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। 15 दिन पहले अपने घर आया। पत्नी से किसी बात पर विवा’द हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। एक हफ्ते बाद जब वह वह उसे मनाने ससुराल गया तो पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसके साथ मा’रपीट की। मा’रपीट के कारण बेहोश होने पर उसके साथ अमान’वीयता की।

इस घट’ना के बाद उसकी पेट में दर्द रहने लगा और शौच में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद वह स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज कराने गया। डॉक्टर ने कहा कि गैस के कारण पेट दर्द हो रहा है। कुछ दिन दवा खाने के बाद भी जब दर्द से आराम नहीं मिला। तो वह एसकेएमसीएच पहुंचा। यहां डॉक्टर ने एक्स-रे जांच कराई। पेट में गिलास होने की बात बताई गई।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घ’टनाएं
जिले में पहले भी इस तरह की अमानवीय घट’नाएं हो चुकी हैं। पिछले साल माड़ीपुर स्थित एक अस्पताल में पहुंचे मरीज के पेट में गिलास मिला था। पी’ड़ित वैशाली के महुआ का रहने वाला था। कुछ वर्ष पहले एसकेएमसीएच में भी एक महिला के पेट से ऑपरेशन कर गिलास निकाला गया था।












Be First to Comment