मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच साल के मासूम की रोटा’वेटर से क’टकर द’र्दनाक मौ’त हो गई और पंचायत में इस मामले को महज दो कट्ठा जमीन देकर दबा दिया गया है। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका गांव की है। पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है।

जिले के मुशहरी थाना अंतर्गत मणिका मनोहर गांव में ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान एक पांच वर्ष का बच्चा रोटावेटर में फं’स गया। इससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। रोटावेटर से क’टकर श’व छ’त-वि’छत हो गया। बच्चे की पहचान मणिका मनोहर निवासी मिथुन पासवान के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर से खेत की जुताई चल रही थी। ट्रैक्टर के सीट पर चाचा के साथ अमित बैठा हुआ था। अचानक ट्रैक्टर से बच्चा गिर गया और रोटावेटर में फं’स गया। जबतक ट्रैक्टर को रोका जाता तबतक बच्चे की मौ’त हो चुकी थी और श’व छत विछत हो चुका था। मौ’त की खबर मिलते ही मृ’तक के पिता, मां, दादा, दादी समेत पड़ोसी घर के पास घट’नास्थल पर रोते चिल्लाते पहुंच गए। मृ’तक की मां और दादी मृ’त बच्चे को देखकर बार-बार बेहोश हो गए।

इस द’र्दनाक घ’टना की सूचना आग की तरह आसपास के कई गांवों में फैल गई। घटना’स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस ट्रैक्टर से बच्चे की मौ’त हुई वह राम कुमार पासवान का है। ट्रैक्टर मालिक की ओर से कई लोग जुट गए और आपस में मैनेज कर मामले को रफा दफा करने के लिए कहा गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। ट्रैक्टर मालिक मृ’त बच्चे के परिजनों को 2 कट्ठा जमीन देकर मामले को मैनेज करने में जुटा रहा। स्थानीय पंचों ने भी ट्रैक्टर मालिक की ओर से बच्चे के परिवार पर भावनात्मक दबाव देकर थाना जाने से रोक दिया।

चौकीदार के माध्यम से स्थानीय थाना को घट’ना की जानकारी मिल चुकी है। लेकिन पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि घ’टना को लेकर कोई शिकायत या आवेदन नहीं दिया गया है। परिवार वाले अगर केस करते हैं तो छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


















Be First to Comment