Press "Enter" to skip to content

बाइक की डिक्की को अनलॉक कर निकाली ज्वेलरी, 8 सेकेंड में 4 लाख के जेवर उड़ा ले गए चो’र

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में अपरा’धियों का हौसला बुलंद है। हर दिन कहीं न कहीं आपरा’धिक घ’टनाएं हो रही है। इसी कड़ी में कांटी से एक घट’ना सामने आई हैं। जिसमें सीसीटीवी के मुताबिक, एक शा’तिर चंद सेकेंड में मास्टर चाबी से बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखे आभूषण ले उड़ता है। वह अकेला नहीं था। घट’नास्थल से कुछ दूरी पर दूसरा बदमा’श बाइक स्टार्ट कर अलर्ट है। जैसे ही डिक्की से जेवरात वाला थैला निकालता है। बाइक लेकर शा’तिर पास पहुंचता है। वह बाइक पर बैठता है और फरा’र हो जाता है। घट’ना कांटी इलाके में घटी थी। आभूषण व्यवसाई धीरज कुमार ने बताया की करीब चार लाख रुपए के जेवरात थे। इधर, घट’ना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच करने में जुट गई है।

घर से लेकर आए थे जेवर

दुकानदार ने बताया की चो’री होने के डर से वे दुकान का सारा ज्वेलरी प्रतिदिन घर ले जाते थे। फिर सुबह लेकर दुकान आते थे। इसी क्रम में जब वे जेवरात घर से लेकर आए और दुकान खोल रहे थे। तभी वहां पहले से एक दो शा’तिर रैकी कर रहे थे।

मौका मिलते ही डिक्की को मास्टर चाबी से खोला और जेवरात वाला थैला लेकर भाग निकले। इधर कांटी थानेदार संजय सिंह ने बताया की सीसीटीवी के आधार पर अपरा’धियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कोढ़ा गिरोह के शातिरों पर शक

पुलिस जांच में कटिहार के कोढ़ा गिरोह के शाति’रों द्वारा घट’ना को अंजाम देने की बात सामने आई है। हाल में जिले में कोढ़ा गि’रोह के शा’तिरों की सक्रियता बढ़ी है। इसी आधार पर पुलिस आगे जांच कर रही है। आसपास के थानों के भी फुटेज भेजी गई है। ताकि शा’तिरों की गिर’फ्तारी शीघ्र हो सके। पुलिस का कहना है शा’तिरों के दुकानदार के आने और डिक्की में जेवरात रखने का पहले से पता था। रैकी करने के बाद इस घट’ना के अंजाम देने की बात सामने आई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *