बिहार के मुजफ्फरपुर में मनचलों की छे’ड़खानी से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ चुकी सातवीं की छात्रा का अप’हरण कर लिया गया है। पिता का आ’रोप है कि उन्हीं मनच’लों ने शादी की नियत से उसका अप’हरण कर लिया है। बच्ची अभी नाबालिग है। वह शादी के लायक नहीं है। बच्ची के अपर’हण से परिवार बहुत परेशान है।
मुजफ्फरपुर के नगर थाने में बच्ची को अग’वा किए जाने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अग’वा छात्रा के पिता ने बताया की 1 साल पहले उसकी पढ़ाई सिर्फ इसलिए रोक दी थी क्योंकि स्कूल जाते वक्त लड़के उसे छेड़’ते थे। लेकिन, वह उनकी दबं’गई के डर से वि’रोध नहीं कर पाता था। मजबूरी में बच्ची को स्कूल जाने से रोक दिया।
आरो’पी के साथ उसके माता पिता, भाई पर केस दर्ज
छात्रा बीते बुधवार को किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने गुरुवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नूनफर नुनिया टोला निवासी एक युवक, उसके माता-पिता व भाई को आरो’पित किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती थी। आरो’पित युवक के परेशान करने के कारण बेटी ने पिछले एक साल से स्कूल जाना छोड़ दिया था। बेटी को आरो’पितों ने शादी की नीयत से अग’वा कर लिया है। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Be First to Comment