Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में सर्जरी करनी थी, जाम में फंसी कार तो डॉक्टर ने रोड पर लगा दी दौड़

बेंगलुरु से एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे रोड पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर इसलिए दौड़ रहे है क्योंकि वह जिस कार से अस्पताल जा रहे थे वह ट्रैफिक जाम में फंस गए और उन्हें सर्जरी के लिए जल्दी पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने कार और ड्राइवर को छोड़ दिया और अस्पताल के लिए दौड़ लगा दी।

अस्पताल में सर्जरी करनी थी, जाम में फंसी कार तो डॉक्टर ने रोड पर लगा दी दौड़

दरअसल, इन डॉक्टर का नाम गोविंद नंदकुमार है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि वे जाम में फंस गए थे और लेट हो रहे थे। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने गूगल मैप चेक किया यो पाया कि जाम के चलते अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट और लगेंगे। डॉक्टर ने बताया कि कार और ड्राइवर को छोड़कर वहां से चल दिए और दौड़ लगा दिया।

ख़बरों के मुताबिक डॉक्टर का मरीज पहले से ही सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच चुका था और अन्य मरीज भी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर जाम के बीच अपनी कार से बाहर निकले और करीब तीन किमी दूर अस्पताल पहुंचने के लिए पैदल दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फोन से वीडियो भी बनाया है।

वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें दिख रहा है कि डॉक्टर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। बारिश और जलभराव के चलते अस्पताल से कुछ किलोमीटर आगे ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसके बाद फिर डॉक्टर ने दौड़ लगाई।

Share This Article
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *