Press "Enter" to skip to content

बांकाः शादी का झां’सा देकर 13 साल की नाबालिग से रे’प, प्रेगनेंट लड़की को धम’की दे रहा आरो’पी

बिहार के बांका में 13 की नाबालिग लड़की को उसके गांव के ही युवक ने ह’वस का शि’कार बना डाला। नादानी का फायदा उठाकर उसे शादी का झां’सा देकर आरो’पी बार-बार सात माह से यौ’न शो’षण करता रहा। नादान लड़की जब प्रेगनेंट हो गई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। अब  शादी से इनकार करने पर लड़की कानून की शरण में चली गयी है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरो’पी युवक की तलाश कर रही है।

बांकाः शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से रेप, प्रेगनेंट लड़की को धमकी दे रहा आरोपी; शिकायत दर्ज

जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झां’सा देकर उसका यौ’न शो’षण किया। करीब सात माह तक संबंध बनाने से लड़की प्रेगनेंट हो गई तो लड़के ने विटामिन को गोली बताकर उसे गर्भपात की गोली खिला दी। लड़की और उसकी मां ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो लड़का उन्हें धमकी दे रहा है।

पी’ड़िता नाबालिग की मां ने बताया कि वह काफी गरीब हैं तथा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर में रहती हैं। गांव के ही मो शमीम उर्फ नमी ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। शमीम ने एक बार घर में अकेला देख उसके साथ रे’प कर दिया और चुप रहने के लिए शादी का वादा किया। उसके बाद शादी के सपने दिखाकर शमीम बार बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उनकी पुत्री करीब छह माह की गर्भवती हो गई तब उसने उसे विटामिन की दवा कह कर गर्भपात की दवा खिला दी।

गुरुवार की देर रात अचानक लड़की ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसकी बेचैनी देख गांव वालों ने एंबुलेंस बुलाया तथा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल पंहुचते ही लड़की का गर्भपात हो गया। उसी स्थिति में फिर उसे घर लाया गया। घर आने पर लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया तथा इसकी जानकारी किसी और को देने पर उसका वीडियो वायरल कर देने की धम’की देने लगा। आरोपी ने पहले ही लड़की को धो’खा देकर वीडियो बना लिया था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पंहुच कर लड़की एवं उसकी मां से पूछताछ की। घर पहुंचकर पीड़िता का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

 

 

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *