Press "Enter" to skip to content

शेखपुरा में SDPO समेत पुलिस टीम पर हम’ला, तीन वाहन भी हुए क्ष’तिग्रस्त, एक गिर’फ्तार

शेखपुरा में गुरुवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर हथियावा ओपी पुलिस ने सदर प्रखंड के फरीदपुर गांव में छा’पामारी कर अधिकारियों और पुलिस टीम के ऊपर हम’ला बोल कर पुलिस कर्मियों को घाय’ल करने के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आ’रोपी मनीष पासवान को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापा’मारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद ने की।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी फरीदपुर गांव निवासी भोला पासवान का पुत्र है।जो कि घटना के बाद से निकट के नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ शहर में छुपकर रह रहा था।उन्होंने बताया कि गत 30 मार्च 2021 को फरीदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर होली के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी।

घटना के बाद गांव में उत्पन्न विवाद के मद्देनजर गांव में शांति बहाल करने पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ सहित पुलिस के तीन वाहनों के ऊपर हमला बोलकर SHO अनिल कुमार सिंह सहित आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को घायल कर दिया था। जबकि घटना में तीन सरकारी वाहनों को भी तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

घटना के संबंध में नगर थाना में एक प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई थी।जिसमे गिरफ्तार मनीष पासवान सहित डेढ़ दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण कोर्ट से फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तहार निर्गत कर हेतु पुलिस द्वारा आवेदन दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि फरार आरोपी हाल में ही बिहार शरीफ से अपना घर आया था। इसकी भनक मिलने के बाद इसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार फरार आरोपी को जेल भेज दिया गया।जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *