Press "Enter" to skip to content

औरंगाबाद में पिकअप ने बाइक सवार को मा’री ट’क्कर, दो महिला गं’भीर रूप से घा’यल

औरंगाबाद से सटे बॉर्डर पर झारखंड राज्य के हरिहरगंज स्थित मजार पर चादर चढ़ाने जा रही दो महिला सड़क हा’दसे में गंभीर रूप से घा’यल हो गई।

औरंगाबाद में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर: दो महिला गंभीर रूप से घायल,  मजार पर चादर चढ़ाने जा रही थी – Bharat News India

घा’यल महिला की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता की पत्नी मोहर मनी देवी एवं परशुराम मेहता की पत्नी जीरामणि देवी के रूप में की गई है। जिसमे एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों महिला आस्था में विश्वास रखते हुए अपने परिवार के सुखी सम्पन्न सलामती हेतु हरिहरगंज स्थित मजार पर अपने परिवार के साथ बाइक से चादर चढ़ाने जा रही थी।

बाइक से जाने के दौरान जैसे ही अम्बा कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मा’र दी। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक महिला की हालत अत्यंत चिं’ताजनक बताई जा रही है।

आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों के द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा लगातार उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल औरंगाबाद आकर घायलों का हालचाल जाना एवं बेहतर इलाज में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद पिकअप टक्कर मार भागने में सफल रहा।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *