Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बाजार जाने के लिए घर से निकली थी महिला, अपरा’धियों ने गला रे’तकर उतारा मौ’त के घा’ट

मुजफ्फरपुर जिले में एक 60 वर्षीय महिला की गला रे’तकर ह’त्या कर दी गई है। घट’ना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। जहां 60 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई।

वहीं, महिला की मौत की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा।

इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में मृतका की बेटी सीमा कुमारी ने बताया कि मां मिर्ची की बिच्ची लेने के लिए राघोपुर बाजार गई थी। लेकिन, वह काफी देर तक बाजार से नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के सभी लोग उन्हें ढूंढने के लिए निकले।

इसी दौरान वे लोग लीची गाछी पहुंचे। जहां देखा कि वहा पर उसकी मां का शव पड़ा है। उसके पीछे से गला रेता गया है। इसके बाद मामले की जानकारी अहियापुर थाने को दी गई। वही मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *