मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना के एक गांव में मेला घूमने गई इंटर की छात्रा के साथ न’शे में धु’त युवक ने छे’ड़खानी की। किशोरी का जब’रन हाथ पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर परिजन व ग्रामीणों को जुटता देख युवक फरार हो गया।



अगले दिन आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के भाई की पिटाई कर पैर तोड़ दिया। उसका एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। रविवार को उसने अहियापुर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया। इसमें आरोपित युवक समेत पांच को आरोपित किया है।

किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि गांव में विषहर मेला लगा था। पांच अगस्त की रात बहन व परिवार की महिलाएं मेला देखने गई थीं। वहां से घर लौटने में देरी हो गई। उस दौरान गांव का ही युवक बहन के साथ छे’ड़खानी करने लगा।

वह नशे की हालत में था। बहन के चिल्लाने पर धम’की देते हुए आ’रोपित फरार हो गया। छह अगस्त की सुबह जब किशोरी का भाई आरो’पित के घर की तरफ से निकल रहा था, उस दौरान आरो’पित ने चार साथियों के साथ घेर लिया। पि’टाई कर पैर तोड़ दिया।

परिजनों ने एसकेएसीसी में भर्ती कराया। वहीं, एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के इंचार्ज आदित्य कुमार ने बताया कि ज’ख्मी ने बहन से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में बयान दर्ज कराया है। छानबीन की जा रही है।









Be First to Comment