Press "Enter" to skip to content

आजादी का अमृत महोत्सव : तिरंगे के रंग में रंगा जोन्हा फॉल

आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा फहराया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

स्तवंत्रता दिवस: तिरंगे के रंग में रंगा जोन्हा फॉल, युवाओं ने झरने में एकसाथ डाला नारंगी और हरा रंग

देशभर के तमाम हिस्सों में जल, थल और हवा में भी राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है। वहीं इस मौके पर पूरी रांची तिरंगे के रंग में रंग गई है। शहर में कई महत्वपूर्ण इमारतें तिरंगी की रोशनी से नहा उठीं। वहीं जोन्हा फॉल में भी युवाओं ने रविवार को केसरिया और हरा रंग फॉल के ऊपर डाल दिया। इसके कारण पूरा झरना तिरंगे के रंग में रंग गया।

आजादी के रंग में रंगा जोन्हा फॉल

जोन्हा फॉल के झरना के पानी को रविवार को कोयनारडीह के युवक ने तिरंगा के रंग से रंग दिया। कोयनारडीह के वार्ड सदस्य रामकिशोर बेदिया के नेतृत्व में जोन्हा फॉल के झरना में एक साथ नारंगी और हरा रंग डालकर पूरे झरना को तिरंगा की शक्ल दे दी गई। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

रामकिशोर बेदिया ने बताया कि फॉल के ऊपर चढ़कर एक क्विंटल नारंगी रंग और एक क्विंटल हरा रंग झरना में प्रवाहित किया। इससे पूरा जलप्रपात तिरंगे रंग का हो गया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ऐसा किया गया। इस अभियान में दुर्गाचरण बेदिया, छत्रपति बेदिया, श्यामलाल बेदिया, श्यामजीत बेदिया, श्रवण महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *