Press "Enter" to skip to content

दरभंगा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

दरभंगा जिले में रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने रोड़ी, चंदन व अक्षत का टीका लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। उन्हें मिठाई भी खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिये। सुबह से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चला।

दरभंगा में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मधुबनी की जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव ने जौघट्टा गांव स्थित अपने ननिहाल अपनी मां मधुबनी से नवनिर्वाचित एमएलसी अमरीका देवी के साथ पहुंचकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दरभंगा विभाग अंतर्गत बेनीपुर के किरतपुर प्रखंड स्थित रसियारी गांव में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

ई. सोनू कुमार ने मुख्य शिक्षक की भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दरभंगा विभाग के विभाग सेवा प्रमुख रविंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर घनश्यामपुर प्रखंड के पालक प्रेमचंद ठाकुर, मनोज कुमार झा, जितेंद्र कुमार झा, अमित कुमार, सुमित कुमार, अमरकांत झा सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

तारडीह में भी हर्षोल्लास के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर जिले में चारों तरफ गहमागहमी देखी गयी। मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया और मुंह मीठा करती रही। शुक्रवार की सुबह से रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने विवाहित बहन भाई के पास पहुंचने लगी। इससे बाजारों व चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ होने लगी।

पर्व में सबसे मनमोहक दृश्य छोटे-छोटे भाई की कलाई पर बहन का राखी बांधते समय झलक रहा था। इस बार अमृत महोत्सव का रंग भी राखी में दिख रहा था। बहन और भाई के प्रेम के इस त्योहार में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। इधर, पर्व को लेकर बाजार में दर्जनों की संख्या में स्पेशल राखी की दुकानें लगाई गई थी।

बिरौल में पारंपरिक रूप से मनाया गया पर्व: बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्णिमा तिथि अहले सुबह रहने के कारण सुबह से ही भाई-बहन तैयार होकर शुभ मुहूर्त में तैयारी में जुट गए। बहनों ने नए वस्त्र पहनकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहन को गिफ्ट देकर रक्षा करने का वचन दिया। इस मौके पर घर के बुजुर्गों ने अपने कुलदेवता, स्थान देवता व सभी पूज्यों को राखी बांधी। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही।
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *