मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाने के मालीघाट के समीप सरकारी चापाकल से पानी भरने के वि’वाद में अधेड़ महिला की बेर’हमी से पि’टाई कर दी गई। महिला का पैर टू’ट गया।


परिजनों ने मंगलवार काे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पी’ड़ित महिला मेमन देवी ने बताया कि वह पूरा परिवार भारत माता माई स्थान के समीप 27 वर्षाें से किराए के मकान में रहती है।

सोमवार की देर शाम वह सरकारी चापाकल में पानी भरने के लिए गई थी। दाे भाइयाें ने पानी भरने से मना कर दिया। विरोध पर दोनों लात-घूसे से मारने लगे। इसमें उनका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। इंसाफ दिलाने के लिए पंचायत भी बैठाई। लेकिन, दोनों आरोपित नही माने।


आरोप- दोनों भाई मोहल्ले में करते रहते हैं दबंग’ई
पी’ड़िता का आ’रोप है कि दोनों भाई दबं’ग हैं। पूर्व में भी कई लोगों से मार’पीट कर चुके हैं। इधर, थानेदार ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार शाम तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।










Be First to Comment