Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने जमकर पी’टा

मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में गुरुवार को चो’री के आरोप में एक युवक की लोगो ने जम’कर पि’टाई कर दी। इस दौरान उसे लोगो ने पेड़ में बांधकर ज’मकर पी’टा। इसमे वह घा’यल भी हो गया।

प्रतिबंधित मांस होने के शक पर बाइक सवार को पीटा, वीडियो भी बनाया | Bike  rider beaten on suspicion of having banned meat, video was also made -  Dainik Bhaskar

मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र इलाके की है। जहां स्थानीय लोगो ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि युवक ने एक निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड का मोबाइल छीनकर भागने लगा था। इसपर सुरक्षा गार्ड ने हंगामा शूरु कर दिया। फिर, स्थानीय लोगो की मदद से पीछा किया गया। किसी तरह ओवरटेक कर युवक को लोगो ने धर दबोचा।

इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। इतने में मन नही भरा तो उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। फिर, जमकर लात व घुसो से पिटाई की गई। हल्ला हंगामा होने पर अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना मनियारी थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।

मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *