Press "Enter" to skip to content

दुखद: चाचा ने किया नाबालिग भतीजी का रे’प, सद’मे में पिता की मौ’त

बिहार के बांका जिले से दुखद खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी का रे’प कर दिया। इस वा’रदात से पूरा परिवार सदमे में आ गया।

पी’ड़िता के पिता की गुरुवार सुबह सदमे की वजह से मौ’त हो गई। वहीं, उसकी मां की हालत भी नाजुक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के लोग आरोपी फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17  साल की लड़की बुधवार को शौच पर गई थी। तभी रिश्ते में चाचा लगने वाले एक शख्स ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रेप के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रजौन अस्पातल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

नाबालिग रेप पीड़िता के पिता ने सदमे में गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां की हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही पीड़िता भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। बुधवार को पीड़िता शौच पर गई थी। तभी रिश्ते में चाचा लगने वाले एक शख्स ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते थे पिता

रेप की वारदात के बाद पीड़िता का पूरा परिवार बिखर गया है। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते थे। जब उन्होंने बेटी की हालत देखी तो वे सदमा सहन नहीं कर पाए और दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है।

बेटी के दुष्कर्म और पति की मौत के बाद पीड़िता की मां की भी हालत नाजुक है। मृतक के गांव के दर्जनों लोग गुरुवार सुबह रजौन थाना पहुंचे और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *