Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: बेटी देखती रही, बद’माशों ने मां को मा’र डाला, पोस्टमार्टम से खुलेगा म’र्डर का राज

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की घर में घुसकर ह’त्या कर दी गई। घर में सो रही महिला के सिर पर वा’र कर मा’र डाला गया। घट’ना कांटी थाना के यशोदामठ गांव की है।

मृ’तका की पहचान 45 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। ह’त्या क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। मृ’तका की 14 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि देर रात घर के पिछले दरवाजे से एक बदमाश अंदर घुसा। उसने घर में सो रही उसकी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घा’यल कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया था। अंधेरा होने के कारण वह हत्यारे को नहीं पहचान सकी।

हत्या में गांव के ही कुछ दबंगों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। हालांकि इस बाबत परिजन खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

रेखा देवी के पति मंगर साह दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलने के बाद रेखा देवी की मां व उसके अन्य रिश्तेदार घर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद परिजन सहमे हुए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के चचेरे ससुर मोतीलाल साह ने अज्ञात पर ह’त्या का आ’रोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ह’त्या का रहस्य सामने आएगा। पुलिस घ’टनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *