मुजफ्फरपुर में र’फ्तार का क’हर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक की है। जहां शुक्रवार को रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो में जब’रदस्त ट’क्कर मा’र दिया।

इसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, स्थानीय लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई।

घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गया। इधर, लोगो ने घटना की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, ऑटो व बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घायलों में मुसहरी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी के 45 वर्षीय लखिया देवी, 33 वर्षीय उर्मिला देवी, तरुण महतो, नरौली के भिखारी सहनी, टेम्पू चालक नरौली निवासी गौरव कुमार समेत अन्य लोग शामिल है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में बोलेरो समस्तीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही थी। जबकि, यात्रियों से भड़ी ऑटो नरौली से बेला भुसाहि की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया।

घटना में जोरदार आवाज हुई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर, सकरा पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Be First to Comment