पटना : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरह बिहार में नीतीश सरकार की बुलडोजर की कार्रवाई के अब एंटी रोमियो स्क्वाड की एंट्री हो गई है।

बिहार के किशनगंज से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसी के तहत किशनगंज के एसपी समेता थाना इंचार्ज ने एंटी रोमियो टीम के साथ शहरभर में स्कूल और कॉलेजों के सामने भीड़ लगाने वाले युवकों की खबर ली। साथ ही जो बिना किसी कारण वहां खड़े, उन्हें सख्त चेतावनी देकर भगाया गया।

एंटी रोमियो टीम ने शहर के डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल के पास कुछ युवकों को खड़े देखा तो पकड़ लिया और उनसे आने की वजह पूछी। जब कोई जवाब ठीक नहीं मिला तो उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

वहीं टीम ने नेशनल हाई स्कूल के सामने खड़े युवकों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे टीसी लेने आए हैं लेकिन उनकी बात झूठ निकली। पुलिस ने उन्हें भी कड़े लहजे में चेतावनी दी है। वहीं एंटी रोमियो टीम ने स्कूल के शिक्षकों व छात्राओं से भी बातचीत की।

नेशनल स्कूल के प्रिसिंपल ने बताया कि आए दिन स्कूल के बाहर युवाओं को जमावड़ा रहता है। स्कूल की बच्चियों को परेशान किया जाता है। कई बार तो लड़के स्कूल के अंदर तक घुस आते हैं। पुलिस ने उनकी बात सुनकर आगे ऐसा होने पर एक्शन लेने की बात कही है। पुलिस की एंटी रोमियो टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूम रही है। और लड़की व छात्राओं से भी बात कर रही है।












Be First to Comment