Press "Enter" to skip to content

मधेपुरा में जीजा-साले की मौ’त, जह’रीली श’राब पीने की आशंका

बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड घोषई गांव में खाने-पीने के बाद बीमा’र हुए चार लोगों में से दो की मौ’त हो गयी। मौ’त के शि’कार हुए दोनों लोग साला-बहनोई बताए जा रहे हैं। इलाके में चर्चा है कि जह’रीली श’राब पीने से दोनों की मौ’त हुई है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं कि गयी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार चौसा प्रखंड के घोषई निवासी सुबोध झा का पुत्र अभिनव कुमार उर्फ गोलू और सहरसा जिले के रामपुर निवासी आलोक कुमार झा, मानस कुमार झा, घोषई के ही मनोज झा के पुत्र प्रभात कुमार ने शनिवार की देर शाम एक साथ बैठकर खानपान किया था।

चर्चा है कि इस दौरान शरा’ब का दौर भी चला था। खाने- पीने के बाद से सुबोध झा के दामाद आलोक झा और पुत्र अभिनव उर्फ गोलू को उल्टी-दस्त शुरू हुआ। कुछ देर बाद प्रभात और मानस की हालत भी बिगड़ने लगी।  हालत ज्यादा बिगड़ने पर रविवार की देर रात को आलोक झा सहित चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया था।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित कुमार ने आलोक झा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिनव, प्रभात और मानस को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबोध झा के दूसरे दामाद मानस को इलाज के लिए सहरसा भेज दिया गया, जबकि पुत्र अभिनव उर्फ गोलू को भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अभिनव की भी मौत हो गई। मानस का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज कराए जाने की बात कही जा रही है। घोषई के प्रभात कुमार झा का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *