Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : अपरा’धियों के नि’शाने पर ठेकेदार व व्यवसायी, प्रशासन के दावों की खुल रही पोल

मुजफ्फरपुर : लु’टेरों और रं’गदारों के खौ’फ से लोग सह’मे हुए हैं। पुलिस लाख दावा करे, लेकिन वह इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। स्थिति यह है कि निर्माण करने वाले ठे’केदार भी निशा’ने पर रहते हैं। एक मामले में तो रंग’दारी के लिए सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया था। व्यवसायियों से लू’ट की घटना’एं भी खूब हो रही हैं।

अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहा चतुर्भुज में फरवरी में बद’माशों ने सड़क का निर्माण रुकवा दिया था। अपराधियों ने ठे’केदार से 10 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद स्मार्ट सिटी की निर्माण कंपनी को रं’गदारी के लिए ध’मकी दी गई थी। इसकी शिकायत कंपनी ने नगर आयुक्त से की थी। सुरक्षा मुहैया कराने के लिए नगर डीएसपी को नगर आयुक्त ने पत्राचार किया था। पुलिस की तरफ से निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। नतीजा काम बाधित नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, चार मई, 2022 को मोतीपुर के कारोबारी आशुतोष कुमार से 20 लाख की रंग’दारी मांगी गई थी। पुलिस ने एक आरो’पित को गि’रफ्तार किया था। कुढऩी थाना क्षेत्र में बीते साल मई में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के बेस कैंप पर रंग’दारी की मांग को लेकर अं’धाधुंध फा’यरिंग की गई थी। मामले में चार अपरा’धियों को हथि’यार, बाइक व मोबाइल के साथ गि’रफ्तार किया जा चुका है।

मोतीपुर के कारोबारी से 27 अप्रैल से लेकर चार मई तक कई बार फोन, वाट्सएप पर काॅल कर व मैसेज भेजकर 20 लाख की रंग’दारी की मांग की गई। इसी महीने में भूमि वि’वाद में सिंकदरपुर के वीरेंद्र प्रसाद ने 10 लाख रंगदा’री मांगी गई। जिले में औसतन हर दूसरे दिन लू’ट हो रही है। पिछले साल लू’ट की 155 घटना’एं हुई थीं। इसमें तीन बैंकों से बड़ी लू’ट भी शामिल है। लू’ट के दौरान सकरा में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गो’ली मा’रकर ह’त्या भी की जा चुकी है।

8 जनवरी, 2021: सकरा थाना क्षेत्र में बंधन बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया था। करीब 17 लाख रुपये लूट लिए गए थे। एक ग्राहक को गोली भी मार दी गई थी। एसटीएफ पटना ने राजधानी से लूट की अधिकतर राशि बरामद कर ली थी। दो लुटेरे भी गिरफ्तार किए गए थे।

13 जनवरी, 2021: अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहां चौक स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से बाइक सवार छह नकाबपोश लुटेरों ने पांच लाख 12 हजार 15 रुपये लूट लिए थे। अब तक लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं।

8 जुलाई, 2021: सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित एसबीआइ की शाखा को लुटेरों ने निशाना बनाते हुए करीब पौने सात लाख रुपए लूट लिए थे।

28, फरवरी 2022: सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख रुपये लूट लिए थे। राशि की अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है।

26 अगस्त, 2021: सकरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर झिटकाही पुल के पास हथियार के बल पर अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी से दो लाख साठ हजार रुपये लूट लिए थे।

29 दिसंबर, 2021: सकरा थाना क्षेत्र के भेडग़रहां चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र व वसुधा केंद्र संचालक पंकज कुमार झा को लूट के दौरान गोली मार दी गई थी। तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *