Press "Enter" to skip to content

दारोगा ने सिपाही का किया यौ’न शो’षण : मंदिर में रचाई शादी, घर ले जाने के लिए अब मांग रहा 25 लाख और कार

अन्याय का शि’कार बन जाने पर आम लोग कानून की शरण में जाकर न्याय मांगते हैं। लेकिन न्याय दिलाने वाली पुलिस जब खुद अपने साथी के यौ’न शो’षण जैसा घि’नौना खेल खेलने लग जाए तो हम आप पुलिस पर कैसे भरोसा करेंगे। बिहार के सासाराम से एक ऐसी ही घट’ना सामने आई है। कानून को लागू कराने वाले दारोगा ने शादी का झां’सा देकर खुद अपने साथी सिपाही का यौ’न शो’षण किया। अब उसे अपनी पत्नी का हक दिलाने के लिए दहेज में 25 लाख नगद और कार मांग रहा  है।

रोहतास जिले में पदस्थापित एक दरोगा पर अरवल जिले में पदस्थापित एक महिला सिपाही ने शादी का झां’सा देकर यौ’न शो’षण करने समेत कई संगीन आ’रोप लगाते हुए अरवल महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला सिपाही ने कहा है कि 15 नवंबर 2019 को रोहतास जिले में तैनात पुलिस पदाधिकारी अमरनाथ कुमार ने जहानाबाद के एक मंदिर में शादी की।

उसने करीब दो साल तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जबरद’स्ती मेरे साथ शारीरिक सं’बंध बनाया। मैं जब ससुराल ले जाने के लिए दबाव डालने लगी। तो दरोगा अमरनाथ कुमार ने अपने घर अले जाने से इंकार कर दिया। उसका घर रवल जिले के अनुवा गांव में है। दारोगा ने  महिला सिपाही से कहा कि यदि साथ रहना है तो दहेज के रूप में 25 लाख रुपया, चार पहिया वाहन देना पड़ेगा।

एक दिन सिपाही अपने पति अमरनाथ कुमार के घरचली गई। वहां अमरनाथ कुमार के परिजन ममता कुमारी, माया कुमारी, गुड़िया कुमारी, रामजन्म मिस्त्री, राजेश कुमार समेत अन्य ने मा’रपी’ट की तथा जा’न से मा’रने की धम’की दी। पी’ड़िता ने कई पुलिस अधिकारियों के दरवाजे के चक्कर भी काटी, किंतु न्याय नहीं मिला। अंततः उसने अरवल एसपी को आवेदन दिया। जिसके आलोक में अरवल महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अरवल पुलिस मामले की छान’बीन कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *