मुजफ्फरपुर में दिन- प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बीती रात मुज़फ़्फ़रपुर में कुल मरीजों की संख्या 173 हो गई है जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं।
मुजफ्फरपुर के एसडीएम पूर्वी ने मुजफ्फरपुर न्यूज़ के माध्यम से यह बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मामले को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
जो भी व्यक्ति बिना मास्क दिखा उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा ₹50 का चालान काटा जा रहा है एवं सभी को मास्क लगाने की सख्त निर्देश दिए जा रहे है।लॉकडाउन जैसी स्थिति ना बने इसके लिए सख्ती बेहद जरूरी हैं।
मुजफ्फरपुर के सभी चौक-चौराहों जैसे बनारस बैंक चौक, मिठनपुरा पानी टंकी चौक, हाथी चौक, सरैयागंज टावर, एवं शहर के कई अन्य चौक चौराहों पर मास्क को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से अपील की गई हैं कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकले।
कुछ समय से लोगों में मास्क लगाने कि आदत छुट गयी थी इसलिए लोग थोड़े लापरवाह हो गए हैं इसलिए मास्क चेकिंग अभियान बेहद जरूरी हैं।

मुज़फ़्फ़रपुर में कोरोना विस्फो’ट: 173 नए संक्रमित केस, जिला प्रशासन आयी सख्ती में
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी
More from COVID-19More posts in COVID-19 »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी

Be First to Comment