Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बदलेगा चार प्रमुख सड़कों का नाम,

मुजफ्फरपुर:  मेयर राकेश कुमार पिंटू ने 24 दिसम्बर को आयोजित होने वाली बैठक के लिए एजेंडे का निर्धारण कर लिया हैं। 24 दिसम्बर को उन्होने निगम बोर्ड की बैठक बुलाई हैं जिसमें शहर के चार प्रमुख सड़कों के नए नामकारण को एजेंडे में शामिल किया गया हैं।इसके तहत शहर की चार प्रमुख सड़कों के नए नामकरण की मंजूरी बोर्ड से लेने का निर्णय लिया गया है। जिसमें  जूरनछपरा से सरैयागंज टावर चौक तक की सड़क का नाम खुदीराम बोस मार्ग, जूरनछपरा से माड़ीपुर व भगवानपुर चौक तक जाने वाली सड़क का नाम प्रफुल्ल चाकी मार्ग, चांदनी चौक धर्मकांटा से एमबीबीएल कॉलेज सड़क का नाम भामा साह मार्ग व अघोरिया बाजार चौक से छाता चौक जाने वाली सड़क का नाम अटल पथ रखने का निर्णय लिया गया है।जानकारी के अनुसार, जूरनछपरा से टावर व जूरनछपरा से भगवानपुर सड़क के नामकरण का सुझाव आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने दिया था। इसके साथ ही निगम बोर्ड की बैठक के एजेंडे में आरटीपीएस काउंटर, निगम क्षेत्र के लिए राशन कार्ड आदि सहित कई एजेंडे को शामिल किया गया है।इसके अलावा इस बैठक में सात निश्चय, वार्ड में एलईडी लगाने, रैन बसेरा आदि एजेंडे पर विचार किया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *