मुजफ्फरपुर: पताही के लहलादपुर पोखर में एक श’व मिला हैं। श’व की पहचान मृ’त व्यक्ति के पिता प्रेमरंजन शर्मा द्वारा की गयी हैं।बाइक सर्विस सेंटर संचालक नवनीत कुमार (30) के श’व की नाक व मुंह से खू’न निकल रहा था और गले पर ज’ख्म भी था। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद बताया कि ह’त्या कर श’व फेंका गया है। श’व देखने से दो से तीन दिन पुराना लग रहा था।मृ’तक नवनीत मूल रूप से पारू चौधरी टोला का निवासी था।
पिता प्रेम रंजन शर्मा ने बताया कि वह शाम करीब तीन बजे करजा हाट में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान लहलादपुर चौर के पोखर में श’व मिलने की जानकारी हुई। हाथ में लाल ब्रासलेट, गले में लाल धागा, पैर में ब्रांडेड जूता व मोजा था। इससे श’व की पहचान की गई हैं।मृ’तक के पॉकेट से सर्विस सेंटर की चाबी भी मिली है।
आशंका जताई जा रही है कि नवनीत को विश्वास में लेने के बाद किसी ने बंधक बनाकर ह’त्या की गई हैं। इस आधार पर उसके साथियों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। इस संबंध में उसके परिजनों से भी जानकारी मांगी गई है। पिता ने पुलिस को बताया कि नवनीत बीते आठ दिसंबर से लापता था।
जानकारी के अनुसार, सर्विस सेंटर संचालक की गतिविधि की जांच में पुलिस जुटी है। जिसके लिए पुलिस ने नवनीत के पिता प्रेमरंजन शर्मा से मोबाइल नंबर मांगा। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवनीत मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। हालांकि पुलिस को इसपर विश्वास नहीं हुआ है। अब पुलिस अपने स्रोत से नवनीत के मोबाइल का नंबर जुटा रही है। पुलिस श’राब सिंडिकेट की संलिप्तता की आशंका पर भी जांच कर रही है। थानेदार ने बताया कि साक्ष्य मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। नवनीत के एक माह की मोबाइल कॉल डिटेल और टॉवर लाकेशन की जानकारी ली जाएगी।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। प्रेम रंजन शर्मा ने कहा है कि वह बाद में प्राथमिकी के लिए अपना बयान देंगे। पिता के बयान के बाद ही घ’टना के कारणों का पता चलेगा। नवनीत के तीन दिनों से गायब रहने के बाद भी पुलिस को सूचना नहीं देना अपने आप में कई सवाल खड़ा कर रहा है। नवनीत के मित्रों और साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

बिहार: पोखर में मिला श’व, तीन दिन से गायब था शख्स
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से बनाई दूरी..गाड़ी से ही जोड़ते रहे हाथ, आखिर क्यों नहीं की बात?
- प्रसाद हॉस्पिटल हा’दसे में बड़ा खुलासा, डीएम को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट
- मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मा’री गो’ली, हालत गंभीर.. जांच में जुटी पुलिस
- बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच
- नई फिल्म नीति का बड़ा असर.. बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ!
More from CRIMEMore posts in CRIME »
- मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मा’री गो’ली, हालत गंभीर.. जांच में जुटी पुलिस
- बिहार में चो’री की बड़ी वा’रदात, 35 लाख के आभूषण समेत लाखों रुपए नकद लेकर फ’रार हुए चो’र
- छत पर सो रहे थे लोग और घरों से लाखों का माल समेट कर चंपत हो गए चोर
- अपराध पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से पुलिस ने उठाया एक बड़ा कदम
- पुलिस ने संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर ली तलाशी तो खुल गया बड़ा राज
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- प्रसाद हॉस्पिटल हा’दसे में बड़ा खुलासा, डीएम को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट
- मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मा’री गो’ली, हालत गंभीर.. जांच में जुटी पुलिस
- बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच
- नई फिल्म नीति का बड़ा असर.. बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ!
- राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार के प्रदेश सचिव बने पूर्व जिला पार्षद मनोज जायसवाल









Be First to Comment