बिहार: मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के एमा विशुनपुर में परिवार के लोगों के साथ मारपीट और लाखों की संपत्ति भी लूटकर अप’राधी व्यक्ति फरार हो गए। खबरों के अनुसार, अपराधी व्यक्ति जान मार’ने की नियत से घर मे घुसे थे।इस दौरान युवकों ने पिस्तौ’ल के बट से मारकर दो लोगों को जख्मी भी कर दिया।
बाद में आसपास के ग्रामीणों के जुटने के बाद स्कूटी, मोबाइल व चप्पल छोड़कर सभी फरार हो गए। इस संबंध में एमा विशुनपुर के धीरज कुमार सिंह ने बगल के गांव के पांच नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध करजा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया कि पररी निवासी सतीश कुमार सिंह, अनुभव कुमार उर्फ बिट्टू, रकसा के उदय कुमार, चैनपुर के ऋषिकेश कुमार व जीयन के चंदन कुमार सहित अज्ञात लोग मंगलवार की शाम घर को घेर लिया था। भगीना अमितेश कुमार जब पूछने पहुंचा तो पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। वहीं बीच-बचाव को पहुंचे अनिकेत कुमार को भी मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद लूटपाट भी की गयी। 
इतना ही नहीं इसके बाद मामले को लेकर ओमप्रकाश अनल ने एमा विशुनपुर के रूपेश कुमार, अमर कुमार, सुधा देवी व धीरज कुमार के खिलाफ आवेदन देकर बताया कि पेठिया से लौट रहे उसके पुत्र के साथ वेवजह घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर व मोबाइल व स्कूटी छीन लिया। वहीं थानाध्यक्ष मणि भूषण ने बताया कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।












Be First to Comment