Press "Enter" to skip to content

दो किलो गांजा व हथियार के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

दो शातिरों के इससे पहले भी कुढ़नी मे एक और सदर थाने मे तीन केश दर्ज है। सरैया पुलिस ने एसडीपियो सरैया राजेश शर्मा के नेतृत्व में मनिकपुर से दो शातिरों को दबोचा। जिनके पास से दो किलो गांजा, एक कट्टा, तीन कारतूस, 15 बोतल शराब, एक कार व मोबाइल जब्त किया गया हैं।दोनों को  पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया गया। 

काजी मोहम्मद थाना इलाके के एक सरगना के करीबी बताए गए हैं। सरैया थानेदार के बयान पर काजी मोहम्मद थाना के माड़ीपुर निवासी अभिमन्यु उर्फ मोनु और सदर थाना के अलकापुरी निवासी पवन कुमार के खिलाफ आर्म्स, एनडीपीएस व उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया हैं। इनकी पुष्टि सिटी एसपी राजेश कुमार ने की हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *