Press "Enter" to skip to content

छपरा : जामुन के पेड़ से लटका मिला य़ुवक का श’व

छपरा : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के मुरार छपरा नहर के समीप जामुन के पेड़ से लटका एक 32 वर्षीय युवक का श’व मिला। युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी किसुन महतो का पुत्र संजय महतो बताया जाता है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अहले सुबह जब स्थानीय लोग शौच के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से टंगे श’व पर पड़ी। इसके बाद खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

कोठेया गांव के लोगों का कहना है की युवक प्राइवेट शिक्षक था। लोगों के बीच चर्चा है कि इसे यहां श’व को यहां लाकर लटका दिया गया है। यह ह’त्या हो सकती है। लोगों का कहना है कि युवक का जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव में है और उसका श’व खैरा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता हुआ मिला है।

इन्हीं अशंकाओं के बीच पुलिस जांच में जुंट गई है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता चल पायेगा की यह ह’त्या है या आत्मह’त्या?

 

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *