आरडीएस कॉलेज परिसर में रविवार को एक छात्र नेता से मोबाइल छीनते धराए युवक को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पी’टा। काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच आ’रोपित को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर उसका साथी भी कॉलेज परिसर से दबोचा गया। आरोपित मनियारी माधोपुर व रामदयालुनगर के रहने वाले हैं।

थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि अबतक किसी ने आ’रोपितों के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है। पुलिस अपने स्तर से आगे कार्रवाई कर रही है। छानबीन में पता चला है कि पकड़े गए आ’रोपितों में एक युवक भी कथित छात्र नेता बताया जा रहा है। वहीं, मा’रपीट की घट’ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया कि पुलिस ने आ’रोपित व उसके साथी के पास से दो बाइक भी बरामद की, लेकिन छानबीन में इसके कागजात सही पाए गए। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आ’रोपितों की संलिप्तता जनवरी में आमगोला स्थित एक घर से लाखों की चो’री में भी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि मोबाइल छीनने वाला युवक पहले भी छेड़खानी की घ’टनाओं की शामिल रहा है।
Source: Hindustan









Be First to Comment