Press "Enter" to skip to content

इन 3 राज्यों से बिहार में आने वाले यात्रियों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, सरकार ने दिये निर्देश

बिहार (Bihar) आने वाले लोगों के सामने एक परेशानी और खड़ी हो गई है. बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र, पंजाब और केरल से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व तक कि RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है. राज्य सरकार ने बिहार (Bihar) में लौट रहे लोगों की भीड़ को देखते हुये यह फैसला लिया है. देश और खास कर बिहार में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने राज्य सरकार की परेशानियों को काफी हद तक बढ़ा दिया है.
बिहार में पिछले तीन दिनों में 3 हजार से अधिक मामले आये हैं, जबकि अकेले पटना में 12 सौ से 15 सौ तक के पॉजिटिव मरीज रोज मिल रहे हैं. बिहार सरकार की मुसीबतों को पंजाब, केरल और महाराष्ट्र से आने वाले वाले हवाई यात्री ने और अधिक बढ़ा रहे हैं, क्योंकि इन राज्यों में पॉजिटिव की संख्या हजारो में है और इन राज्यों में बिहार के रहने वाले लौट रहे हैं.
पटना एयरपोर्ट पर अत्याधिक भीड़ के कारण इनकी जांच सही ढंग से नहीं हो पा रही है, इसलिए पटना जिला प्रसाशन ने एयरपोर्ट प्रसाशन को सूचित किया है कि पंजाब, केरल, और महाराष्ट्र से पटना आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान से हवाई यात्रा प्रारंभ करने के 72 घंटे पूर्व तक का कोविड 19 RTPCR जांच प्रमाण पत्र को रखना अनिवार्य किया जाए.
जिला प्रसाशन ने पटना एयरपोर्ट प्रसाशन को यह भी निर्देशित किया है कि सभी एयरलाइंस को यह निर्देशित किया जाय कि यात्रियों के बोर्डिंग के समय RTPCR जांच प्रमाण पत्र निगेटिव रिपोर्ट वाले यात्री को हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाय. साथ ही यात्रियों को 10 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने को भी निदेशित किया जाय. बताते चलें कि जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर से देश के कई राज्यों की परेशानी बढ़ी है वहां. बिहार में भी सरकार और जिला प्रसाशन इससे निपटने में युद्ध स्तर पर जुट गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *