Bihar Board Inter Compartmental Exam 2021: बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2021 को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख है। कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का फॉर्म 14 अप्रैल तक भरा जाएगा। बिहार बोर्ड के अनुसार वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर आवेदन किया जाएगा। इससे पहले यह तारीख 10 अफ्बोरैल थी। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जो एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंटल के लिए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा अलग से नहीं देनी होगी।
लेकिन बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में अनुपस्थिति होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जो छात्र एनआरबी और एमबी विषय में से किसी एक खंड मं अनुत्तीर्ण है उसे दोनों खंड की परीक्षा देनी होगी। साथ ही ऐसे परीक्षार्थी जो सेंटअप परीक्षा में पास हुए थे और परीक्षा शुल्क भी जमा किया था, लेकिन स्कूल की लापरवाही के कारण परीक्षा नहीं दे सके वे भी विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
दो विषय के लिए 808 रुपए शुल्क:
विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दो विषय के लिए 808 रुपए बतौर परीक्षा शुल्क देना होगा।
















Be First to Comment