Press "Enter" to skip to content

पटना: सिलिंडर वि’स्फोट से मैनपुरा इलाके में भीषण अग’लगी, मौके पर फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां पहुंची

राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के मैनपुरा इलाके में एक होटल में आग लग गई है। तेज हवा की वजह से आग ने पूरे बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीड़-भाड़ वाले इलाके में अगलगी से मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गया। हालांकि बाद में वहां से लोगो को निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों की माने तो होटल में अगलगी की वजह सिलेंडर विस्फोट है। हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई है। लेकिन सड़क किनारे स्थित होटल में अगलगी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। आग बुझाने में स्थानीय लोगो की भी मदद ली जा रही है।

बात दें कि कोरोना वायरस की मार झेल रहे बिहार में अगलगी की घटनाओ में भी उछाल देखने को मिला है। इस साल के जनवरी महीने से लेकर मार्च महीने तक राजधानी समेत पूरे बिहार में अगलगी की छोटी-बड़ी कुल 2669 घटनाएं संज्ञान में आई है। इनमें अलग-अलग जगहों पर कई जानें जा चुकी है, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

अगलगी की घटनाओं से बचने के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया गया है। इसके आधार पर प्रिवेंशन को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। अगलगी की किसी भी घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 702 गाड़ियों को पूरे राज्य के अंदर ऑन रोड रखा गया है। सभी जिलों की दो गाड़ियों पर ‘प्रोक्सिमिटी शूट’ को प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि सूचना मिलते ही क्विक रिस्पांस दिया जा सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *