Press "Enter" to skip to content

बिहार आइडियल सीजन का फाइनल राउंड 29 को, गरीब बच्चों के सपनों को देती है यह संस्था उड़ान, जाने संस्था के बारे में…

आज दिनांक 24 जनवरी 2021 को मयूर महल सभागार मिठनपुरा मुजफ्फरपुर में महेशजी-गणेशजी के बैनर तले बिहार में वर्ष 2007,08,09,10,11,15,16,17,18,19,2020 के बाद इस वर्ष 12वीं बार बिहार आइडियल सीजन 12 संगीत प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों का संगीतमय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है।

कार्यक्रम मैनेजर राजू श्रीवास्तव ने बताया कि सीजन 12 में गाने के साथ साथ बच्चों की डांस के क्षेत्र में विशेष रूचि को देखते हुए इस बार गाने के साथ डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का ऑनलाइन ऑडिशन और मुजफ्फरपुर में ऑफलाइन ऑडिशन कुछ दिन पहले कराया गया था जिसमे गाने के क्षेत्र में सभी उम्र के प्रतिभागी व डांस के क्षेत्र में 16 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए थे। फाइनल राउंड में इस बार गीत और नृत्य का महामुकाबला देखने को मिलेगा।यह प्रतियोगिता केवल एकल में ही आयोजित होंगे।

संगीत प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे राज्य के प्रतिभाशाली कलाकार संगीत के क्षेत्र में बड़े-बड़े शहरों में जाकर अपना एवं अपने राज्य,जिले, व गांव का नाम रौशन कर सकें। साथ ही साथ संस्था की यह कोशिश है कि बिहार में छिपी हुई संगीत की अनमोल प्रतिभाओं को निखार कर संगीत प्रतियोगिता के द्वारा सामने लाया जाए ताकि स्थानीय प्रतिभा को भी संगीत के बड़े मंच पर अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिल सके।

बिहार आइडियल परिवार विगत 13 वर्षों से समाज में भारतीय सभ्यता संस्कृति साफ-सुथरे लोक संगीत पुराने संगीत सदाबहार संगीत व कर्णप्रिय संगीत के परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगीतकार संतोष कुमार अन्नू,गोगो मेहता ,गायक पंकज धीर कत्थक नृत्यांगना सीमा रानी,कोरियोग्राफर गीता श्री ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया और संगीत से संबंधित सुर लय ताल की बारीकियों को समझाया। ताकि फाइनल राउंड में सभी बेहतर प्रस्तुति दे सकें। बेहतर गुरुओं के सानिध्य में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

ऑडिशन से चुने गए प्रतिभागियों के बीच फाइनल राउंड का आयोजन 29 जनवरी 2021 को किया जाएगा और विजेता जोड़ी को एक हिंदी सदाबहार वीडियो एल्बम में गाने व अभिनय का मौका मिलेगा। वही बाकी बचे सभी प्रतिभागियों को मेडल,सर्टिफिकेट, मोमेंटो, व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर लोक कलाकार सुनील कुमार,गायक बिपिन, संजीत किशोर,प्रमिला उत्पल्कांत,रंजना कुमारी,श्वेतांग रमण,समीर ,आयुषी,सीताराम,अनिल रुद्र,रिक्की ठाकुर, दीप चौधरी,आशीष,अमरेश, सुरेश इत्यादि मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *