बिहार विधान’सभा चु’नाव में हार के का’रणों की स’मीक्षा के लिए राजद ने दो जांच समि’तियों का गठन किया है। इनमें एक समि’ति उत्तर तो दूसरी दक्षि’ण बि’हार की सीटों से जुड़ी चु’नाव संबंधी शिकाय’तों की जांच करेगी।
उत्तर बिहार की शि’कायत जांच समि’ति का संयो’जक पूर्व मंत्री डा. तनवीर हसन को बना’या गया है। शिवचंद्र राम, अरुण कुमार यादव और प्रशां’त मंडल सदस्य बनाए गए हैं। जबकि दक्षि’ण बिहा’र के लिए बनी समि’ति के संयो’जक पूर्व मंत्री श्याम रजक बनाए गए हैं। इस स’मिति में रवींद्र सिंह, निराला यादव और मदन शर्मा को स’दस्य बना’या गया है।

पार्टी के प्रदेश प्रधान महा’सचिव आलोक कुमा’र मेहता द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि कोई भी उम्मीद’वार या पार्टी नेता चुना’व के संदर्भ में शिकायत या सुझा’व देना चाहते हैं तो वे पांच जन’वरी तक अपने जोन के प्रभारी के पास प्रदेश कार्या’लय में दे स’कते हैं। जोन प्रभारी सभी पत्रों को उत्तर और दक्षिण बिहार की श्रेणी में अल’ग कर’के संबंधित समि’ति को सौंपेंगे। दोनों समि’तियां 31 दिसंबर तक जांच कर अप’नी रिपोर्ट अपनी अनुशंसा के साथ प्रदे’श अध्यक्ष को सौंपेंगी।









Be First to Comment