बिहार के सीतामढ़ी में ह’त्या की एक सनसनीखेज वा’रदात सामने आई है। शादी के दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता का श’व जंगल में तालाब किनारे मिलने से इलाके में सन’सनी फैल गई है। वह बीते 13 अगस्त से ही लाप’ता थी। परिजनों ने मृ’तका के पुराने प्रेमी पर ह’त्या का शक जताया है। पिता ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
दरअसल, सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध ह’त्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शादी के महज दो महीने बाद मायके पहुंची काजल 13 अगस्त को अचानक लाप’ता हो गई थी। तीन दिन बाद 16 अगस्त की सुबह उसका श’व जंगल के समीप पोखर किनारे मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, काजल की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी अनिल राय से हुई थी। 12 अगस्त को वह अपने मायके गोपनाथपुर आई थी। अगले ही दिन उसके ला’पता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका श’व मिलने पर परिजनों ने ह’त्या की आशंका जताई। मृ’तका के पिता का आरो’प है कि शादी से पहले काजल का गांव के ही एक युवक सुमित उर्फ राजा यादव से प्रेम संबंध था।
आरो’प है कि शादी से नाराज युवक काजल से शादी करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर परिजनों ने पुराने प्रेमी पर अप’हरण कर ह’त्या करने का संदेह जताया है। परिजनों की ओर से 14 अगस्त को डुमरा थाना में आवेदन देकर सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घ’टना के बाद आरो’पितों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है।
पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरो’पितों की गिर”फ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरो’पी सुमित उर्फ राजा यादव के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही काजल की मौ’त के वास्तविक कारण और घट’ना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सकेगी।












Be First to Comment