मुजफ्फरपुर के माधौल स्थित रूप बसंत लाइन होटल के समीप शाश्वत सेवा संगठन की ओर से कांवरिया बंधुओं के लिए निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया है। संगठन के अमित सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सावन माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सेवा के लिए यह शिविर लगाया जाता है, जहां चाय, बिस्किट, फल, मुरब्बा, भोजन, ठहरने और दवा की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।


वहीं संगठन के विपिन ठाकुर ने बताया कि करीब 200 से अधिक सदस्य तन-मन से कांवरिया बंधुओं की सेवा में जुटे हैं और बेहतर उपचार के लिए शिविर में डॉक्टर सहित मेडिकल टीम भी मौजूद है। संगठन का उद्देश्य है कि बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले किसी भी कांवरिया को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें हर संभव सहायता मिल सके। इस मौके पर विक्की सिंह, विपिन ठाकुर, अभिषेक गौतम, अमित सिंह, रौशन कुमार, कृष्णा कांत कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।









Be First to Comment