मुजफ्फरपुर के कफेन स्थित दर्शनीय धर्मशाला सावन माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की नि:स्वार्थ सेवा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। दूसरी सोमवारी को लेकर यहां भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया है, जहां कांवरियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा, भोजन-प्रसाद, ठहरने और विश्राम की व्यवस्था के साथ स्वच्छ शौचालय एवं स्नान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।


शनिवार की रात्रि में भव्य भजन संध्या, जागरण और सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर किया जाता है। इस सेवा अभियान में सेवा समिति के 100 से अधिक स्वयंसेवक दिन-रात कांवरियों की सेवा में जुटे हुए हैं। शिविर को सफल बनाने में वशिष्ठ नारायण सिंह ‘टूटू’ जी, रणधीर जी उर्फ सल्तु, टुनटुन दादा, अंबिका प्रसाद सहित सैकड़ों समाजसेवी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह अनूठा संगम सावन में मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत के साथ-साथ आस्था और मानव सेवा की मिसाल बना हुआ है।









Be First to Comment