जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव जीत गये हैं। बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार से 19324 वोट से वो चुनाव जीत गये हैं। प्रशांत किशोर की इस करारी जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

बता दें कि 32 राउंड में आए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले। बीजेपी इस मजबूत सीट पर 50 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई। वही आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट मिले हैं। रेखा गुप्ता 49878 वोट से हार गई। चौथे स्थान प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव रहे, जिन्हें 973 वोट मिले।









Be First to Comment