Press "Enter" to skip to content

सनातन सेवा दल के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में नई जिला व महानगर टीम की घोषणा, समाज सेवा का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह स्मारक भवन, मोतीझील में मंगलवार को सनातन सेवा दल द्वारा शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार एवं कांटी मुखिया संघ की अध्यक्ष याचना शाही उपस्थित रहीं। वहीं संरक्षक निलेश वर्मा, संजीव सिंह, संतोष रंजन, कुणाल श्रीवास्तव एवं सचिन राम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर संगठन की नई जिला टीम की घोषणा की गई। इसमें निखिल स्वराज को जिला अध्यक्ष,प्रियांशु श्रीवास्तव को प्रधान महासचिव ,सुमित कुमार, आशीष कुमार, वंदना सिंह, शुभम पांडे एवं मनीष आकाश को जिला उपाध्यक्ष,, आयुष कुमार को कोषाध्यक्ष, तथा आदित्य गुप्ता एवं सोनू श्रीवास्तव को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।

साथ ही महानगर टीम का भी गठन किया गया, जिसमें अंकित राज को महानगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई तथा उनकी पूरी टीम की भी घोषणा की गई। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन सेवा दल समाज सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जनसेवा, राष्ट्रहित एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा, सेवा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *