Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित, श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा

मुजफ्फरपुर के नगर भवन में नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी पार्षदों एवं बोर्ड सदस्यों द्वारा सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा, नए राशन कार्ड हेतु विशेष कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (वृद्धा, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन) की समीक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर निर्णय लिए गए।

साथ ही आज का दिन मुज़फ्फरपुर के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा। बिहार सरकार द्वारा बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान कर प्रथम चरण के कार्य प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है। यह परियोजना  आस्था के केंद्र बाबा गरीबनाथ धाम की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार और मुज़फ्फरपुर के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *