Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में दिन’दहाड़े पि’स्टल के बल पर किराना व्यवसायी से लू’ट, 1.35 लाख नकदी लेकर फ’रार हुए ब’दमाश

मुजफ्फरपुर जिले में अप&राधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े हथि’यारबंद अपरा’धियों ने एक किराना व्यवसायी से पिस्ट_ल की नोक पर ₹1.35 लाख लू’ट लिए।

जानकारी के अनुसार, घट’ना मनियारी थाना क्षेत्र के मनियारी हाट और काजी इंडा चौक के बीच स्थित एक आम के बगीचे के समीप हुई। पी’ड़ित की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव निवासी भूषण झा के रूप में हुई है। भूषण झा किराना सामान के थोक व्यवसायी हैं और प्रतिदिन बड़े स्तर पर कारोबार करते हैं।

पी’ड़ित भूषण झा ने बताया कि दोपहर करीब 12:10 बजे वह अपने कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हथि’यारबंद अप’राधियों ने उन्हें रोक लिया और पि’स्टल का भय दिखाकर उनके पास मौजूद ₹1.35 लाख नकद लू’ट लिए। वार’दात को अंजाम देने के बाद सभी अपरा’धी मौके से फरार हो गए।

घ’टना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस एवं पश्चिमी-2 के एसडीपीओ अनिमेष चंद्र ज्ञानी दल-बल के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घट’नास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, पीड़ित भूषण झा ने मनियारी थाना में अज्ञात अ’पराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अप’राधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्ता’री के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *