Press "Enter" to skip to content

बिहार में श’राबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जा’म का दौर, मुजफ्फरपुर के एक होटल में शरा’ब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर में बिहार की शरा’बबंदी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एक होटल का बताया जा रहा यह वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक व्यक्ति श’राब की महफिल में बैठा दिखाई दे रहा है और उसकी पहचान रामपुरहरि थाने के चौकीदार विजय कुमार के रूप में बताई जा रही है. मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में होटल के अंदर एक टेबल पर खाने-पीने का सामान रखा दिखाई दे रहा है. प्लेट में मांस का चखना रखा है और चौकीदार के पास बैठा एक युवक गिलास में शरा’ब डालता नजर आ रहा है. वीडियो में चौकीदार भी उसी महफिल में बैठा दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में श’राब रखना और पीना कानूनन अ’पराध है, तो पुलिस से जुड़े व्यक्ति की मौजूदगी में होटल के अंदर यह सब कैसे हुआ.

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. रामपुरहरि थानाध्यक्ष का कहना है कि चौकीदार श’राब नहीं पी रहा था. उनका दावा है कि वह सिर्फ उन लोगों के पास बैठा था, जो श’राब पी रहे थे. पुलिस की ओर से इसी दावे के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

वहीं, स्थानीय लोगों का आरो’प है कि संबंधित चौकीदार का थाने के कुछ अधिकारियों के बीच अच्छा प्रभाव है. लोगों का कहना है कि इसी वजह से वह इलाके में बेखौफ होकर घूमता है और कई बार पुलिस की वर्दी से जुड़े अपने प्रभाव का इस्तेमाल करता है. हालांकि, इन आरो’पों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया. अधिकारियों ने वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. जांच में वीडियो की वास्तविकता, उसमें दिख रहे लोगों की पहचान और घट’ना की पूरी परिस्थिति का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि चौकीदार ने श’राब का सेवन किया था या शरा’बबंदी कानून का उल्लंघन किया गया था, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *