Press "Enter" to skip to content

महिलाओं के नाम पर बनी शरा’बबंदी… और अब वही महिलाएं कर रहीं श’राब त’स्करी! मुजफ्फरपुर में 5 महिला गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर से सामने आया एक मामला श’राबबंदी व्यवस्था की हकीकत को उजागर करता नजर आ रहा है। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिला श’राब तस्क’र उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए विदेशी शरा’ब की बड़ी खेप लेकर बिहार आ रही हैं। सूचना के अनुसार महिलाएं छपरा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद एक ऑटो में सवार होकर मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हुई थीं।

सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग हरकत में आया और तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की कमान एएसआई नीरज कुमार और एएसआई रिंकू कुमारी को सौंपी गई। इसके बाद पूरी टीम ने सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक संदि’ग्ध ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। ऑटो में बैठी पांचों महिलाओं के पास से विदेशी श’राब बरामद हुई। इसके बाद सभी महिलाओं को मौके पर ही गिर’फ्तार कर लिया गया।

इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह भी सामने आया कि जिस ऑटो से महिलाएं छपरा से मुजफ्फरपुर पहुंच रही थीं, उस ऑटो चालक को भी इस बात की भनक तक नहीं थी कि उसके वाहन में शरा’ब की त’स्करी की जा रही है। यानी तस्क’रों ने अपना नेटवर्क और तरीका इतना शा’तिर बना लिया है कि सामान्य लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाती। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिर’फ्तार पांचों महिलाएं मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के अखाड़ाघाट की रहने वाली हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार ये महिलाएं लंबे समय से उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब लाकर मुजफ्फरपुर में उसकी बिक्री कर रही थीं। यानी यह कोई पहली घट’ना नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिर’फ्तार महिलाओं के पास से विदेशी शरा’ब बरामद हुई है और अब उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *