Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में जुए के वि’वाद में राकेश उर्फ ब्लैकिया की ह’त्या, एक आरो’पी गिर’फ्तार, दूसरा फ’रार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाबा के पास 14 जुलाई को हुई राकेश कुमार उर्फ ब्लैकिया की ह’त्या के मामले में पुलिस ने एक आरो’पी को गि’रफ्तार कर लिया है। गिर’फ्तार आरो’पी की पहचान कोल्हुआ पैगम्बरपुर निवासी मिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी धीरज कुमार उर्फ बाबा अभी फ’रार है, जिसकी गिर’फ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस पूछताछ में मिंटू कुमार ने खुलासा किया कि उसने धीरज कुमार उर्फ बाबा के साथ मिलकर जुए के पैसे के वि’वाद को लेकर राकेश कुमार की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी थी। आ’रोपी के बयान के आधार पर पुलिस फरार धीरज की तलाश में संभावित ठिका’नों पर दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाबा के समीप पल्सर बाइक पर एक युवक का श’व मिलने से इलाके में सनस’नी फैल गई थी। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घट’नास्थल को घेरकर जांच शुरू की थी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।

मृ’तक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी फगुनी भगत के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ ब्लैकिया के रूप में हुई थी। राकेश कोल्हुआ गांधी नगर में किराये के मकान में रहकर फ्लेक्स-बैनर लगाने का काम करता था। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रं’जिश या पुराने वि’वाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जुए के पैसे के विवाद को ह’त्या की वजह बताया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *