बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. IMD ने राज्य के 13 जिलों में भयंकर बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
मौसम विभाग ने रोहतास, नवादा और भभुआ (कैमूर) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी पटना में भी भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. पटना में जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है.
राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. इनमें पटना, गया, रोहतास, नवादा, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय शामिल हैं. इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है.
पटना में रहने वाले लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24-48 घंटों में राजधानी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. निचले इलाकों के लोगों को जलजमाव से सावधान रहना होगा.









Be First to Comment