मुजफ्फरपुर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चो’री की घ’टनाओं का खुलासा करते हुए छह शा’तिर अप’राधियों को गिर’फ्तार किया है. पुलिस ने आरो’पियों के पास से एक देशी क’ट्टा, दो जिंदा कार’तूस, चो’री में इस्तेमाल होने वाले औजार, छह मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि इन गिर’फ्तारियों से दो गृहभेदन कां’डों का सफल खुलासा हो गया है.
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को सरैया थाना में रेखा सिन्हा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि 7 और 8 जुलाई की रात अज्ञात चो’र उनके घर से नकदी, जरूरी दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान चो’री कर ले गए थे. इस मामले में सरैया थाना कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया था.

घट’ना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी में एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छा’पेमारी की गई. इसी दौरान 19 जुलाई को नारायणपुर माल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरो’पियों को गिर’फ्तार कर लिया।
गि’रफ्तार आरोपि’यों की पहचान छतौनी निवासी सोनू खान, वैशाली के गोरौल निवासी बिट्टू कुमार, सरैया निवासी नीरज कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक कुमार तथा देवरिया निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में सभी आरो’पियों ने सरैया थाना के कांड संख्या 517/26 और 523/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
पुलिस ने आरो’पियों के पास से एक देशी क’ट्टा, दो कारतूस, कटर, लोहे का साबल, पेचकस, बैग, बरसाती, बेडशीट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके अलावा तीन सोने के हनुमानी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के बेसर, चांदी का सिक्का, दो सेट चांदी की बिछिया, 49 पीस व्हाइट मेटल की बिछिया और पांच जोड़ी चांदी की पायल सहित चो’री के कई जेवर भी बरामद किए गए हैं.












Be First to Comment