मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियार गांव में रविवार रात एक नवविवाहित दंपति की संदि’ग्ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई. पति-पत्नी के श’व घर के अलग-अलग कमरों में फं:दे से ल:टके मिले, जिससे पूरे इलाके में सन:सनी फैल गई. पुलिस ने दोनों श:वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृ’तकों की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव निवासी विजय कुमार (21 वर्ष) और उनकी पत्नी अंजलि कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों की शादी 13 मार्च 2026 को हुई थी. अंजलि पिछले 15 दिनों से तबीयत खराब होने के कारण मायके नरियार गांव में रह रही थी.

घ’टना के समय अंजलि के माता-पिता डॉक्टर के पास गए हुए थे. घर में केवल नवविवाहित दंपति ही मौजूद थे. लौटने पर परिजनों ने दोनों को अलग-अलग कमरों में फं’दे से ल’टका देखा. जल्द ही विदाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घट’ना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.
सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घट’नास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. दोनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्मह’त्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. ह’त्या, आत्मह’त्या या अन्य किसी भी संभावना को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है.










Be First to Comment