Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में आगामी सावन मेले की तैयारियों को लेकर बाबा गरीब नाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ द्वारा बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर में आगामी सावन मेले की तैयारियों को लेकर बाबा गरीब नाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह दीवान रोड स्थित किरण श्री विवाह भवन में अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें नगर विधायक रंजन कुमार भी शामिल हुए।

बैठक में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें शौचालयों की समुचित व्यवस्था, अर्घा में सुधार, प्रशासन और सेवा शिविरों के बीच बेहतर समन्वय, निर्बाध बिजली और गैस आपूर्ति, नगर निगम द्वारा नियमित साफ-सफाई, साउंड सिस्टम, रामदयालु से बाबा गरीब नाथ मंदिर तक एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवा शिविर, सामान ढोने वाली गाड़ियों के परमिट, पॉल ब्रैकेटिंग, पूरे सावन माह में वीआईपी व्यवस्था पर रोक, मंदिर के आसपास मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध तथा टावर चौक से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क वाहन सेवा की व्यवस्था जैसे विषय प्रमुख रहे। बैठक में शहर की विभिन्न बोलबम एवं सेवा समितियों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी शिविर संचालकों को निर्देश दिया गया कि आग से बचाव के लिए प्रत्येक शिविर में कम से कम दो से तीन अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। विधायक रंजन कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन और नगर आयुक्त से समन्वय कर सावन मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपसंयोजक सज्जन कुमार अग्रवाल ने सभी शिविर संचालकों और विधायक रंजन कुमार का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *