Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: गणेशोत्सव सेवा परिवार द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया निःशुल्क भोजन वितरण

मुजफ्फरपुर में सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां गणेशोत्सव सेवा परिवार की ओर से 19 जुलाई 2026 को देवी मंदिर, कल्याणी, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, टावर चौक और गरीब स्थान मंदिर प्रांगण सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।

इस सेवा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। गणेशोत्सव सेवा परिवार के अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह के जनसेवा और समाजहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक राहत और सहयोग पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर वेदांत कुमार, रोशन चौधरी, राकेश रंजन, भारत भूषण, कृष्णानंद पांडेय, हर्ष राज, पीयूष राज, गौरव कुमार, रंजन कुमार, बीरबल राणा और संतोष रॉक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *