देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फ’टने, भूस्ख’लन और बाढ़ की घट’नाओं में कई लोगों की मौ’त हो गई है। सबसे अधिक तबाही जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ जिलों में देखने को मिली, जहां बादल फ’टने और लैंडस्लाइड की घ’टनाओं में अब तक 11 लोगों की मौ’त हो चुकी है। वही नगालैंड के मोन जिले में भूस्खलन की बड़ी घ’टना में 8 लोगों की मौ’त हो गई। 
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में भूस्ख’लन के कारण एक मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगों के श’व बरामद किए गए। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुर्नू क्षेत्र में बादल फ’टने से घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 200 से अधिक वाहन बह गए। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
नगालैंड के मोन जिले में भूस्खलन की बड़ी घट’ना में आठ लोगों की मौ’त हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने मलबे से आठ श’व बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के मलबे में द’बे होने की आशंका है, जिसके चलते राहत एवं बचाव अभियान जारी है।















Be First to Comment